फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत गांव जेवली निवासी राजेश कुमार की हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रविवार को उनके पैतृक गांव जेवली में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। राजेश कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण भारतीय सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत था तथा उसकी ड्यूटी हिमाचल प्रदेश के मालेंग में थी। हिमाचल प्रदेश में सेना की गाड़ी पलटने से शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। सैनिक के शव आने की सूचना मिलते ही आसपास के अनेक ग्रामीण व राजनैतिक दलों के नेता उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जेवली गांव पहुंचे।  करीब 40 वर्षीय सिपाही राजेश कुमार 13 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर पर भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी सूरजभान, भाजपा नेता रामबीर बेरला, बीडीसी चेयरमैन भल्ले राम, जिला पार्षद अनील, सरपंच प्रेम, प्रविन्द्र मांढी, डॉ. गोपीराम, डा. रामफल, बलजीत सिंह बलवा, धूपसिंह, अजीत आदि ने पुष्पचक्र अर्पित किए। राजेश कुमार के बड़े पुत्र नवीन कुमार ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के जवानों ने सिपाही राजेश कुमार को अंतिम सलामी दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें