फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में आग से हड़कंप

Sun, 04 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के  जवाहर चौक में एक ज्वैलरी शॉप में रात को अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकला तो हड़कंप मच गया। दुकानदार व आस-पास के अन्य लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग बुझाई। दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची। आग लगने की वजह से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। जवाहर चौक स्थित सिद्धी विनायक ज्वैलरी शॉप में आस-पास के लोगों ने धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना तुरंत दुकान संचालकों को दी। जिसके बाद दुकान का शटर खोल आग बुझाने के प्रयास किए गए, और बाल्टियों से पानी फैंका गया। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी भी सूचना दी । लेकिन तब तक आग से हजारों का सामान जल गया। दुकान संचालक अंकुर ने बताया  कि मंदिर में पूजा की थी। संभवत: किसी चूहे ने वह दीया गिरा दिया होगा। जिसकी वजह से आग लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें