फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 तक न मिला आरक्षण, तो फिर होगा आंदोलन

Mon, 14 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
सांगवान खाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांगवान खाप ने साफ कह दिया है कि अगर 18 मार्च तक जाटों का आरक्षण नहीं मिलता है, तो खाप दोबारा आंदोलन शुरू करेगी। इसके अलावा खाप ने इस बार होली न मनाने का भी फैसला किया है। गांव खेड़ी बूरा में हुई खाप की महापंचायत में जाट आंदोलन के मारे गए समाज के लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन


सांगवान खाप के 40 गांवों की महापंचायत गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चली महापंचायत की अध्यक्षता खाप  प्रधान कर्नल रिसाल सिंह सांगवान ने की। पंचायत में सर्वप्रथम समाज के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया सांगवान खाप सचिव नर सिंह ने बताया कि पंचायत में निर्णय लिया गया कि जाट आंदोलन के दौरान  समाज के जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके  परिजनों को  खाप चंदा एकत्रित कर आर्थिक मदद करेगी। खाप ने इसके लिए विशेष कमेटी का गठन किया है जो गांव-गांव चंदा एकत्रित करेगी। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन के दौरान समाज के लोगों पर दर्ज झूठे मामलों को वापिस लेने के लिए प्रशासन व सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांगवान खाप की सभी बिरादरियों ने इस बार होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च तक सरकार अगर जाट समाज को ओबीसी में शामिल कर आरक्षण नहीं देगी तो सांगवान खाप अन्य खापों के साथ मिलकर आंदोलन को दोबारा शुरू करेगी। इस अवसर पर खाप प्रधान कर्नल रिसाल सिंह सांगवान, सचिव नरसिंह, एडवोकेट वेदपाल सांगवान, सूरजभान बिरही, मास्टर प्रताप सिंह, राजबीर झोझू, रविंद्र पप्पू, ईश्वर सिंह पैंतावास, देवेंद्र मिर्च, ईश्वर , सोमेश घिकाड़ा, टोनी, जोरावर सांगवान, सोमबीर चरखी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें