फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका युवक, मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
बवानीखेड़ा के गांव दुर्जनपुर में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। गंभीर अवस्था में पड़ोसी युवक को हांसी के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। जिस समय युवक फंदे पर लटका, उस समय उसके घर में कोई नहीं था। परिजनों का कहना है कि वह शराब के नशे का आदी था। पुलिस में दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई कृष्ण ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य जींद गए हुए थे। वह घर में अकेला था। उन्होंने बताया कि उसका भाई पप्पू शराब का आदी था। थाना  प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि दुर्जनपुर निवासी पप्पू की मौत के मामले में पुलिस  ने उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें