भ्रिवानी के गांव हिंडोल में मकान में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गांव हिंडोल में सुरेश कुमार के मकान में आग लग गई। मकान मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि वे रात को मकान में सो रहे थे। इसी बीच बिजली शार्ट सर्किट के चलते कमरे में आग लग गई। नींद खुलने पर परिजनों ने आग को धधकते देखा। आग ने सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों नेे आग को बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच आस पास से ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाया। तब तक कमरे में रखा घरेलू सामान, बैड, एलईडी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। मकान मालिक सुरेश कुमार के अनुसार आग लगने की इस घटना में उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।