फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी में डंपर ने किशोर को कुचला, मौत

Sun, 20 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डंपर की फाइल इमेज - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी की डाबर कालोनी में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़के ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे के बाद परिजन शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई गुलाब ने बताया कि वे राजस्थान से है और पिछले 10 वर्षों से भिवानी में सड़क बनाने का काम करते है। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश साइकिल से शाम को सब्जी लेने गया था जो तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। वहीं डंपर चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी विकास ने बताया कि गुलाब के बयान पर चालक पर मुकदमा दर्ज कर डंपर कब्जे में ले लिया है और चालक को ढूंढने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें