भिवानी के लोहारू में मनफरा मोड़ पर एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं गाड़ी मनफरा मोड़ के निकट असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार कुड़लबास निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद लोहारू पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी तथा मृतक के शव को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में रखवाया है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।