भिवानी में मजदूरी कर बाइक से लौट रहे एक युवक की बस की टक्कर से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम केलिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
हादसा रविवार रात करीब आठ बजे भिवानी-हांसी मार्ग पर बीडी गुप्ता पार्क के पास हुआ। लाजपत नगर वासी करीब 22 वर्षीय युवक रवि अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह बीडी गुप्ता पार्क के पास पहुंचा तो एक बस ने उसे टक्कर मारी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई अजय ने बताया कि बस ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। रवि को दो छोटे-छोटे बच्चे है। मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि युवक रवि की हादसे में मौत हुई है। सुबह परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।