भिवानी।
ट्रेन की चपेट में आने से घायल युवक ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसा 24 अक्तूबर को सिटी स्टेशन के पास हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आने से राजीव कॉलोनी वासी करीब 22 वर्षीय युवक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई में सोमवार रात उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मामले में जीआरपी चौकी से लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। मृतक के पिता तेजपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।