फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुबह के समय छाई धुंध, न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
37 फोटो गांव देवसर में छाई धुंध। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शनिवार को सुबह के समय धुंध छाई रही, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर लाइटों का सहारे पहुंचे। हालांकि दिन में भी काफी कम सर्दी रही। ऐसे में बाजार में सामान्य दिनों की तरह भीड़ रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री में बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.9 से बढ़कर 20.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले दिनों जम पाले की वजह से जहां सरसों, सब्जियों और बागवानी में नुकसान हुआ है, वहीं अब धुंध की वजह से गेहूं में काफी फायदा मिल रहा है। किसान भी अपनी फसल में हल्की सिंचाई करने में जुटे है, ताकि फसल की बढ़वार बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें