फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में बंद हुआ जिला परिषद के 243 व पंचायत समिति के 724 उम्मीदवारों का भाग्य

विज्ञापन
02ए फोटो मतदान केंद्र पर लाइन में लगी महिलाएं अपनी वोटर आइडी दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पंचायती चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में जिला परिषद के 243 और पंचायत समिति के 724 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए रविवार को मतदान प्रक्रिया सुबह भले ही धीमी रही, लेकिन शाम तक वोटरों के उत्साह से मतदान का आंकड़ा 70.9 तक पहुंच गया। जिसे चुनाव आयोग देर रात तक अपडेट करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

भिवानी जिले के 826 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 182 मतदान केंद्र संवेदनशील और 242 बूथ अति संवेदनशील थे। इन बूथों पर डीसी और एसपी ने औचक निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। जिले भर में छह लाख 59 हजार 450 में से चार लाख 59 हजार 516 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ जिला परिषद के 243 व पंचायत समिति के 724 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी ईवीएम में कैद हो गया। देर शाम तक पोलिंग बूथों से अपना सामान समेटकर पोलिंग पार्टियां ब्लॉक स्तर पर बनाए गए स्ट्रांग रूम तक पहुंची। चुनावी ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने अपनी चुनावी सामग्री जमा कराने के बाद ही राहत की सांस ली। हालांकि जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए हुए मतदान के आंकड़े देर रात तक चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता रहा। जिसकी वजह से मतदान का ग्राफ भी किसी ब्लॉक का कभी ऊपर तो कभी नीचे होता रहा।
भिवानी में सात खंडों में 312 गांवों में जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए मतदान कराया गया। जबकि पंचायत समिति के 144 सीटों के लिए मतदान हुआ। जिले भर में 826 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही और सुबह नौ बजे तक एक से तीन फीसदी मतदान ही हुआ। जबकि दोपहर तक बूथों पर औसतन 33 फीसदी मतदान हो गया। दोपहर बाद मतदान की रफ्तार तेज हो गई और शाम छह बजे तक जिले भर के बूथों पर 70.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हालांकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदान के आंकड़े अपडेट होने की वजह से मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ईवीएम खराब निकली, दो घंटे मतदान बाधित
बहल/बवानीखेड़ा। चैहड़ कलां के एक मतदान केंद्र में ईवीएम खराब निकली। मशीन में मॉक पोल भी नहीं हो सका जिस वजह से करीब दो घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। बाद में नई मशीन मंगवाई गई उसके बाद मतदान शुरू हुआ। इसी तरह बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक बूथ पर एक ईवीएम खराब हो गई, जिसकी वजह से करीब एक घंटे मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

भिवानी में ये रहा हर घंटे मतदान का ग्राफ
सुबह 9 बजे- 1.1 फीसदी
सुबह 10 बजे- 8.7 फीसदी
सुबह 11 बजे- 11 फीसदी
सुबह 12 बजे- 27.6 फीसदी
दोपहर एक बजे- 33.1 फीसदी
दोपहर दो बजे- 35.4 फीसदी
दोपहर तीन बजे- 48.3 फीसदी
शाम चार बजे- 56.1 फीसदी
शाम पांच बजे- 63.4 फीसदी
शाम छह बजे- 70.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें