फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के कुनाल सोनी का न्यायिक सेवा में चयन

विज्ञापन
32 फोटो न्यायिक सेवा उत्तीर्ण करने पर कुनाल सोनी को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हाल ही में जूडीसियल द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में स्थानीय कृप्याराम की गली निवासी कुनाल सोनी पुत्र मुरारीलाल सोनी का चयन जूडीसियल (न्यायिक सेवा) में हुआ है। परीक्षा परिणाम में पास होने पर परिजनों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

कुनाल सोनी के पिता मुरारीलाल सोनी व माता राधा देवी ने बताया कि कुनाल की प्रारंभिक शिक्षा वैश्य मॉडल स्कूल में हुई जहां से उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की। उसके बाद कुनाल ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की। दिल्ली के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी, रोहतक एमडीयू के बिट्स लॉ कोलेज से एलएमएम की परीक्षा पास की। उसके बाद न्यायिक सेवा में मध्य प्रदेश व राजस्थान की परीक्षाएं भी पास की हुई है अब हरियाणा की न्यायिक की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास की।
कुनाल सोनी ने अपनी नियुक्ति का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा कि आज उन्होंने जो मुकाम प्राप्त किया है यह सब उनके उचित मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का परिणाम है। इस अवसर पर कैलाश सोनी, प्रकाश सोनी, पदम सोनी, मंजू देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें