भिवानी। सीआईए पुलिस ने पौने दो लाख कीमत की अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका पांच दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए द्वितीय के उपनिरीक्षक सुमित कुमार की टीम ने जीतुवाला जोहड़ दिनोद रोड पर मादक पदार्थ बेचने आए एक आरोपी को सूचना के आधार पर काबू किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र, निवासी ननावता बारां राजस्थान के रूप में की। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान एक किलो 64 ग्राम अफीम बरामद हुई।
शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। वहीं, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि यह अफीम वह चितौड़गढ़ राजस्थान से खरीदकर यहां बेचने के लिए लाया था।