फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। सुधीवास गांव में एक पिकअप गाड़ी चालक ने राह चलती महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पुत्र की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुधीवास गांव निवासी संजय ने बताया कि वह सोमवार को सुबह करीब आठ बजे अपनी मां के साथ घर से निकलकर अपने ताऊ के घर की तरफ जा रहे थे। वह आगे चल रहा था, जबकि उसकी मां उससे कुछ कदम की दूरी पर चल रही थी। वे जैसे ही संदीप के प्लाट के पास पहुंचे तो वहां एक पिकअप गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। उसने गाड़ी पीछे चलाते हुए उसकी मां को गाड़ी से टक्कर मारी जिससे सड़क पर जा गिरी और गाड़ी के टायर के नीचे आ गई। उसने जब अपनी मां को संभाला तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें