फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने युवक को गाड़ी में बैठाया, पिस्तौल तान 25 हजार रुपये निकलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नौकरी के लिए गुरुग्राम में इंटरव्यू देकर लौट रहे एक युवक को कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर पहले पर्स छीना। फिर गोली से उड़ा देने की धमकी देकर दोस्त व भाई से भी खाते में पैसे डलवाकर 25 हजार रुपये एटीएम से निकलवाकर छीनकर ले लिया। आरोपी काफी देर तक युवक को गाड़ी में घुमाते रहे और मारपीट करते रहे। बाद में उसे जाटूलुहारी और बवानीखेड़ा के बीच नहर के समीप फेंककर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव पुर निवासी गजेंद्र ने बताया कि वह एमबीए पास है। गुरुग्राम में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने मंगलवार सुबह गया था। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वापस घर जाने के लिए भिवानी के हांसी गेट पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक आई-20 कार आकर रुकी। जिसमें बैठे एक युवक ने उससे पूछा कि कहां जाओगे तो उसने बताया कि जाटूलुहारी तक जाना है। इस पर आरोपी ने कहा कि उन्हें हिसार जाना है, छोड़ देंगे। वह गाड़ी में पीछे बैठ गया। जब वह तिगड़ाना मोड़ पर पहुंचे तो गाड़ी के डेस्क बोर्ड से एक युवक ने पिस्तौल निकाला और उसकी कनपटी पर रख कर कहा कि जितने भी पैसे हैं, सब निकालो। इसके बाद उसका पर्स छीन लिया। जिसमें करीब 700-800 रुपये थे। उसके बाद आरोपी ने कहा कि इतने पैसों से तो काम नहीं चलेगा। उसने पूछा कि बैंक खाते में कितने रुपये हैं, इस पर उसने बताया कि उसके खाते में सिर्फ 900 रुपये हैं।
पिस्तौल दिखा आरोपी ने कहा कि गोली से उड़ा देंगे नहीं तो अपने खाते में और पैसे डलवाओ। इसके बाद उसने अपने भाई ऋषभ से 14 हजार और दोस्त रवि से दस हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। तीनों आरोपी उसे घुमाते रहे और उसके खाते से आरोपियों ने 24900 रुपये भी एटीएम से निकलवा लिए। उसके साथ गाड़ी में मारपीट करते रहे और फिर उसे जाटूलुहारी और बवानीखेड़ा के बीच नहर के समीप फेंक कर चले गए। आरोपी उसके फोन से दोनों सिमकार्ड निकालकर फोन उसे दे गए। उसने अपने दोस्त रोहित से बात की और फिर उसे अस्पताल में दाखिल कराया। शहर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित नकदी लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें