फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो बंद मकानों के ताले चटकाकर नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक कलां स्थित दो भाइयों के बंद मकानों के ताले चटकाकर चोर नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। शिकायत पर सदर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव खरककलां निवासी पवन ने बताया कि उसके भाई सोनू का मकान उसके घर के बराबर में है। रविवार को अपने परिवार के साथ खेत में गया हुआ था। जब शाम करीब पौने चार बजे वापस घर आया तो उसके घर व भाई के घर के ताले टूटे मिले। अंदर पहुंचकर देखा तो चोर सोनू के घर से सोने की अंगूठी, अलमारी से 4500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जबकि चोरों ने उसके घर का सामान भी खंगाल डाला। उसने गांव के ही एक युवक पर घर के अंदर घुसकर चोरी का शक जताया है। वहीं मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें