फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले, जिले में 62 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आए दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 28 नए संक्रमित सामने आए हैं, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 62 हो गई है। हालांकि सोमवार को चार संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना जांच के लिए 480 सैंपल जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। हालांकि जांच के 590 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है, इस कारण सैंपल देने वालों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जिलेभर में 4377 संक्रमित मिले, जिनमें से 4301 संक्रमित स्वस्थ हुए और 14 ने जान गंवाई है। कोरोना के फिलहाल 62 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र में 20 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 42 संक्रमित हैं। वहीं 59 संक्रमित होम आइसोलेट है और तीन मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनमें से एक मरीज ईएसआई अस्पताल, एक मरीज गुरुग्राम और एक मरीज जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट है।
सीएचसी कैरू क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित
जिले में सीएचसी कैरू क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं जबकि सीएचसी लोहारू में कोरोना के सबसे कम मामले हैं। इनमें सीएचसी कैरू में 13, सीएचसी धनाना में सात, सीएचसी जमालपुर में तीन, सीएचसी मानहेरू में पांच, सीएचसी मीरान में चार, सीएचसी तोशाम में आठ और सीएचसी लोहारू में दो सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें