फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाए पिस्टल के बल पर अपहरण करने व परिवार को खत्म कर देने की धमकी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मालवास देवसर में एक महिला ने पिस्टल प्वाइंट पर अपहरण करने व पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी देने के आरोप एक युवक व उसके साथियों पर लगाए हैं। मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में मालवास देवसर वासी एक महिला ने बताया कि गत 13 जून को ओबरा की ढाणी निवासी एक युवक ने पिस्टल के बल पर उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी के चंगुल से महिला 15 जून को घर वापस आ गई थी। इसके बाद बच्चो और घर की स्थिति को देखते हुए समझौता हो गया था। लेकिन 14 जुलाई को आरोपी बोलेरो गाड़ी में अपने पांच सात साथियों को लेकर फिर से उनके घर आ गया। आरोपी ने उसके पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। आरोपी हथियार लेकर आए थे। उसके पति और उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी। महिला ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुुंची। इससे पहले आरोपी भाग गए। वहीं, महिला ने मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत चार नामजद सहित पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें