फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ महिला गई थी हरिद्वार, बंद मकान के ताले चटका नकदी व आभूषण किए चोरी

विज्ञापन
08 फोटो बंद मकान में चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी का ताला व बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर की ब्रह्मा कॉलोनी स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर हजारों की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। हरिद्वार गए परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी घर वापस पहुंचने के बाद लगी। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में ब्रह्मा कॉलोनी वासी संतोष देवी ने बताया कि 21 जुलाई को वह अपने बेटे रोहित के साथ हरिद्वार गई थी। गत 25 जुलाई की दोपहर दो बजे घर वापस आई। उसने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सामान चोरी था। इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने बताया कि चोरों ने अलमारी के ताले भी तोड़ डाले। अंदर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, कानों की बाली, एक फोन चोरी हो गया था। चोरों ने घर का सामान बिखेर दिया। संतोष देवी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें