फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में हुई चोरी, 25 हजार की नकदी व चांदी के सिक्के ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा के राजू पाना स्थित एक बंद मकान में चोरी हो गई। मकान मालिक ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कलिंगा के राजू पाना निवासी रामकिशन ने बताया कि उसके बच्चे बाहर रहते हैं, जबकि घर पर वह अकेला ही रहता है। गत 23 जुलाई को अपने बेटे के पास हिसार कैंट में चला गया था। इसी दौरान उसका मकान बंद था। गत 25 जुलाई की सुबह 10 बजे वह अपने मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि उसके घर से 25 हजार रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के व एक गैस सिलिंडर चोरी हो गया। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और इस संबंध में मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें