फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लेने बैंक गए बुजुर्ग के रुपये गिनने के बहाने से 40 हजार लेकर युवक हुआ रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। किशनलाल जालान राजकीय नेत्र अस्पताल परिसर में बैंक की शाखा में पेंशन लेने आए एक बुजुर्ग की मदद कर रुपये गिनने के बहाने से युवक 40 हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में महम गेट कृपाराम की ढाणी निवासी मदन ने बताया कि 25 जुलाई को उसके पिता मसुदीराम अपनी पेंशन निकलवाने के लिए बैंक गया था। उसके पिता ने 50 हजार रुपये का फार्म भरकर कैशियर को दिया था। इसी दौरान बैंक में एक व्यक्ति उसके पिता की मदद करने लगा। कैशियर ने 200-200 रुपये की दो गड्डी दी जबकि 100 रुपये की एक गड्डी दी। उसके पिता सौ रुपये की गड्डी के नोट खुद गिनने बैठ गए, जबकि 200-200 की दो गड्डी गिनने में युवक उसके पिता की मदद करने लगा। इसी दौरान युवक उसके पिता को चकमा देकर वहां से 40 हजार रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें