फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने घूसखोर बिचौलिये को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विजिलेंस टीम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सैंपल पास कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेेतेबिचौलिये को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पकड़े गए बिचौलिये के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए भी शहर में दबिश दी। हालांकि कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

विजिलेंस के पास एक ठेकेदार ने शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में उसने आरोप लगाया था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक अधिकारी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सैंपल पास करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहा है। आरोपी अधिकारी ने बिचौलिये के माध्यम से 20 हजार रुपये की मांग की है। इस पर विजिलेंस टीम ने ठेकेदार के मार्फत दस हजार रुपये भिजवाए। ठेकेदार ने उक्त बिचौलिये को दस हजार रुपये दिए, तो टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार रात में की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलवंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें