उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सीबीएलयू के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के विभिन्न कोर्सों की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया सात सितंबर से आरंभ हो रही है। महाविद्यालयों ने उसके अनुरूप तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही विद्यार्थियों की मदद के लिए ऑनलाइन हेल्प डेस्क की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार स्नातक कक्षाओं के विभिन्न कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। शहर में महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर दिनेश गाबा ने बताया कि आठ कोर्सों में 1880 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। रेलवे रोड स्थित वैश्य महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. सुधा रानी व सेल्फ फाइनेंस विभाग की डायरेक्टर प्रोमिला सुहाग ने बताया कि कॉलेज में 10 कोर्स के लिए 1800 विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि कॉलेज में छह कोर्स के लिए 1170 विद्यार्थी दाखिला लेगें। वहीं, शहर के हांसी गेट स्थित आदर्श महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. रजनी राघव ने बताया कि कॉलेज में दस कोर्स के लिए 1160 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला लेंगे।
कॉलेजों के कोर्स अनुसार सीटों की जानकारी निमभन प्रकार से है
महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज भिवानी में कोर्स व सीट:
कोर्स सीट
बीए 720
बीकॉम 320
बीएससी नॉन मेडिकल 320
बीएससी मेडिकल 160
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी मेथ्य ऑनर्स 40
बीए सायंकाल 160
बीकॉम सायंकाल 80
राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में कोर्स व सीट:
कोर्स सीट
बीए 640
बीकॉम 180
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीएससी कंप्यूटर साइंस 90
बीसीए 120
एपीजीडीसीए 20
वैश्य कॉलेज भिवानी में कोर्स व सीट
कोर्स सीट
बीए 640
बीएससी नॉन मेडिकल 280
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40
बीएससी मेडिकल 80
बीकॉम पास कोर्स 100
बीकॉम एएसएम 30
बीकॉम सीए 30
वैश्य महाविद्यालय के सेल्फ फाइनेंस विभाग में कोर्स व सीट
कोर्स सीट
बीबीए 180
बीसीए 180
बीकॉम 240
आदर्श महिला महाविद्यालय में कोर्स व सीट:
कोर्स सीट
बीए 560
बीएससी मेडिकल एआईडीईडी 40
बीएससी मेडिकल एसएफएस 80
बीएससी नॉन मेडिकल एंड कंप्यूटर साइंस एसएफसी 160
बीएससी नॉन मेडिकल एआईडीईडी 40
बीकॉम जनरल 40
बीकॉम जनरल एसएफएस 50
बीकॉम वॉकेसनल एसएफएस 30
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 80
बीसीए 80
ये है शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर शुरू होगे, जिनकी अंतिम तिथि 21 सितंबर है
- दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची 22 से 25 सितंबर तक बनाई जाएगी
- पहली मेरिट सूची 26 सितंबर को जारी की जाएगी
- पहली मेरिट सूची की फीस जमा 26 से 29 सितंबर तक होगी
- दूसरी मेरिट सूची 30 सितंबर जारी होगी
- दूसरी मेरिट सूची की फीस एक से पांच अक्तूबर तक जमा होगी
- ओपन काउंसिलिंग छह अक्तूबर को होगी