फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन
मंगलवार को भिवानी-महम मार्ग पर चौ. बंसीलाल हवाई पट्टी के सामने मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए रोहतक रेफर किया गया। वहीं मृत किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। गुजरानी पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली थी कि चौ. बंसीलाल हवाई पट्टी के सामने मोटरसाइकिल और की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में गांव ढाणी हरसुख निवासी सुरेन्द्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई और संजय को गंभीर चोटें आई। भिवानी संजय को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर किया गया है। गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें