फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इस साल भिवानी को मिली ये तीन परियोजनाएं

विज्ञापन
तोशाम बाईपास खरकड़ी डबल रेलवे फाटक का रेलवे ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी को इस साल देर-सवेर ही सही लेकिन तीन परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसमें पहली महम रोड स्थित पुराने जलघर में एक नया वाटर टैंक निर्माण है, जिसके बाद पुराने शहर के अंदर काफी हद तक जल संकट से निजात मिली है। दूसरी परियोजना शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए तोशाम बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज बन गया है। जिसे फिलहाल चालू कर दिया है। इसी तरह कस्बा कैरू में राजकीय महिला कॉलेज का निर्माण भी पूरा हो गया है। जहां इसी सत्र से कक्षाएं भी लगना शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

1100 मीटर रेलवे ओवरब्रिज पर दौड़ने लगे वाहन
शहर के तोशाम बाईपास खरकड़ी डबल रेलवे फाटक पर 1100 मीटर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण इसी साल पूरा हुआ है। करीब तीन साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। एक साल की एक्सटेंशन और लेटलतीफी के बाद आखिरकार रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास बनकर चालू हो गया। इसके बाद शहर में जाम की स्थिति से काफी हद तक निजात मिली है। तोशाम बाईपास पर हिमाचल के रास्ते पंजाब, हरियाणा होते हुए मुंबई तक माल ढुलाई वाहन आवागमन करते हैं जबकि हांसी, हिसार, दिल्ली, लोहारू, पिलानी व महेंद्रगढ़-नारनौल की तरफ जाने वाले वाहन चालक भी शहर के बाहर से ही आ-जा रहे हैं।
नए टैंक में 14 करोड़ 39 लाख 10 हजार पानी का भंडारण
शहर के महम रोड स्थित पुराने जलघर में एक नया वाटर टैंक भी इसी साल बनकर तैयार हुआ है। जिसे शहरी पेयजल आपूर्ति में इस्तेमाल भी किया जाने लगा है। इस टैंक की पानी भंडारण क्षमता 14 करोड़ 30 लाख 10 हजार लीटर की है। जिससे एक भर भरने के बाद 20 दिन तक पुराने शहर की पेयजल आपूर्ति दी जा सकती है। इसी के साथ इतनी ही क्षमता का नया टैंक भी इसी साल बनना शुरू हुआ है। नए टैंक के इस्तेमाल में लाने से काफी हद तक जल संकट दूर हुआ है।
विज्ञापन

15 करोड़ की लागत से कैरू में बना राजकीय महिला कॉलेज
कैरू में 15 करोड़ की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण हुआ। जिसमें करीब 750 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है। कॉलेज परिसर साढ़े आठ एकड़ में है, जोकि गांव की पंचायत की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। कॉलेज में आस-पास के 15 गांव की छात्राएं पढ़ाई के लिए आती है। कॉलेज में कला, वाणिज्य सहित विज्ञान संकाय की सुविधा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें