फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी शिक्षा बोर्ड बना भ्रष्टाचार बोर्ड : जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पहुंचे। नवीन जयहिंद ने कहा कि भिवानी शिक्षा बोर्ड तो भ्रष्टाचार बोर्ड बन गया है। लाखों युवाओं से एचटेट परीक्षा के नाम पर एक से ढाई हजार रुपये तक लूटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया और साथ ही केक काटकर भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया। नवीन जयहिंद ने कहा कि देश को ऐसे ही युवाओं की जरूरत है और ऐसे युवा ही भगत सिंह का सपना पूरा कर सकते हैं।
जयहिंद ने बताया कि दादा दुलीचंद की बारात निकालने के बाद सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए एक सरकारी नंबर जारी किए। सरकारी नंबर न मिले तो हमारा नंबर मिलाए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1.75 लाख लोगों की पेंशन तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोकी गई हैं, वही फैमिली आईडी में गड़बड़ी के कारण एक लाख चार हजार 655 लोगों की पेंशन रोकी गई हैं। 14 हजार 691 लोग ऐसे हैं जो जिंदा हैं, लेकिन उन्हें विभाग ने मृत घोषित कर दिया हैं। इसके अलावा 18 हजार विधवा महिलाओं के पति जिंदा दिखा दिए हैं इस तरह प्रदेश में पेंशन के नाम पर घोटाला हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें