फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ग्रुप डी की संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए आठ जिलों में मुफ्त दौड़ेंगी भिवानी डिपो की बसें

Tue, 17 Oct 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

डी ग्रुप की संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए भिवानी डिपो से करीब 55 हजार परीक्षार्थियों के लिए 21 और 22 अक्तूबर को दो दिनों तक मुफ्त स्पेशल बसों का संचालन होगा। इसके लिए भिवानी से फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी में परीक्षा केंद्रों तक करीब स्पेशल 50 बसें जाएंगी। भिवानी जिले से 21 अक्तूबर को 27357 और 22 अक्तूबर को 27336 परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। प्रत्येक जिले में दोनों ही दिनों में 2075 से 2080 विद्यार्थियों का अनुपात रहेगा।
ग्रुप डी संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 और 22 अक्तूबर को किया जाएगा। परीक्षा सुबह दस बजे से पौने 12 बजे तक और फिर दोपहर तीन बजे से शाम पौने पांच बजे तक परीक्षा ली जाएगी। भिवानी डिपो में करीब 230 बसें हैं। इस लिहाज से परीक्षा के दौरान 50 से अधिक स्पेशल बसें आठ जिलों में चलाई जाएंगी। परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए कोई एडवांस बुकिंग नहीं करानी होगी। क्योंकि परीक्षार्थियों का शेड्यूल रोडवेज विभाग के पास आ चुका है। 21 अक्तूबर को दूसरे जिलों में 27 हजार 357 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे। इसी तरह 22 अक्तूबर को 27 हजार 336 परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए 21 और 22 अक्तूबर को रोडवेज बसों का संचालन होगा। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन जिलों में परीक्षार्थी जाएंगे, उन जिलों में स्पेशल बसें लगाई जाएंगी।

-डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें