फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: रेल पटरी में आई दरार, रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की सतर्कता से टला हादसा

Thu, 24 Nov 2022 03:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

रेल अधिकारी भनक लगते ही हरकत में आ गए। ऐनवक्त पर श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म नंबर एक के स्थान पर दो पर किया गया।
विज्ञापन
रेल पटरी में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार दोपहर रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से हादसा टल गया। प्लेटफार्म नंबर एक की रेल पटरी में दरार आई गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर दिल्ली से चलकर श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी पहुंचने वाली थी।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि ट्रेन निर्धारित समय से करीब 20 मिनट देरी से चल रही थी। इसी दौरान जब श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन के नजदीक पहुंची, तो ऐन वक्त पर उसका ठहराव भी प्लेटफार्म नंबर एक की बजाय दो पर किया गया। कर्मचारियों ने रेल पटरी में आई दरार को ठीक कर ट्रेनों के आवागमन को सुचारु किया।    

भिवानी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल पटरी पर अचानक ही दरार रेलवे कर्मचारियों को नजर आई। ये दरार इतनी बड़ी थी कि शायद इस पर ट्रेन के गुजरने से हादसे की संभावना भी हो सकती थी। रेलवे की तकनीकी विंग को जब इसकी भनक लगी तो मौके पर स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता, रेल पथ निरीक्षक एके बट्टा सहित तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर आने वाली श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भी प्लेटफार्म नंबर एक पर होना था, लेकिन रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने की वजह से इसकी सूचना भी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद इस ट्रेन का ठहराव भी प्लेटफार्म नंबर दो पर कराना पड़ा। ये ट्रेन भिवानी जंक्शन पर दो बजकर 57 मिनट पर पहुंची। ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से चल रही थी। अगर ये ट्रेन निर्धारित समय पर आती और क्षतिग्रस्त पटरी का पता नहीं चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

प्लेटफार्म बदलते ही यात्रियों में मची अफरातफरी 
अचानक ही श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन का प्लेटफार्म नंबर एक की बजाय दो पर ठहराव कराए जाने की घोषणा हुई तो पहले से ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म एक पर खड़े यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। यात्री प्लेटफार्म एक से दो की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर भी रेल यात्रियों की धक्कामुक्की बनी रही। वहीं, कई मुसाफिर तो पटरियों पर से ही प्लेटफार्म एक से दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच गए। छोटे बच्चों व महिलाओं को अचानक प्लेटफार्म एक से दो पर जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि उनके साथ काफी सामान भी था। 

पटरी ठीक हुई तो ट्रेनों का आवागमन हुआ शुरू
रेलवे की तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त रेल पटरी को ठीक कर दिया तो इसके बाद ट्रेनों का आवागमन वहां से शुरू हो पाया। इस बीच रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर एक को काफी देर तक बंद रखना पड़ा। इस बीच अन्य मालगाड़ी व यात्री ट्रेनों को भी प्लेटफार्म दो से ही ठहराव कराकर आगे के लिए रवाना किया। 

सर्दी के मौसम में रेल पटरियों में इस तरह के क्रेक या दरारें आ जाती हैं, जिन्हें रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की मदद से दुरुस्त कराया जा रहा है। बुधवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल पटरी पर अचानक दरार आ गई थी, जिसे तकनीकी कर्मचारियों ने मात्र दस मिनट में ठीक कर दिया था। इसके बाद प्लेटफार्म एक से आवागमन करने वाली सभी ट्रेनें गुजरी हैं। - एके बटटा, रेल पथ निरीक्षक, रेलवे स्टेशन भिवानी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें