फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छह माह से बंद भिवानी सिटी बस सेवा, 20 रुपये किराया में सफर को मजबूर शहरवासी

Tue, 06 Aug 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में सिटी बस सेवा करीब छह माह से बंद पड़ी है। शहरवासी भी 20 रुपये में सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने शहर में दो बसों को सिटी बस सेवा में लगाया था, मगर इसे आर्थिक घाटा झेलने का हवाला देकर बंद कर दिया। इन दो बसों से अधिकांश सरकारी संस्थान और शिक्षण संस्थानों तक मात्र दस रुपये में पहुंचना आसान था। मगर अब ऑटो रिक्शा में 20 रुपये चुकाने पड़ते हैं।
रोडवेज विभाग ने दो साल बंद रखने के बाद फिर से सिटी बस सेवा को बहाल कर दिया था। इसमें दो बसों को भी लगाया गया था। ये सिटी बस बस स्टैंड से लघु सचिवालय वाया रूट शिक्षा बोर्ड तक जाती थी। जबकि दूसरी सिटी बस बस स्टैंड से वाया हांसी गेट घंटाघर होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाती थी।
विज्ञापन

इन दोनों ही सिटी बसों से शहर का अधिकांश इलाका परिवहन सेवाओं के दायरे में आता था। अचानक सिटी बस सेवा पर ब्रेक लगने से अब शहर में ही एक जगह से दूसरी जगह का सफर दोगुना हो गया है। ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा दोनों में बैठने पर प्रति सवारी 20 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन


मैंने डिपो महाप्रबंधक का अभी कार्यभार संभाला है। शहर में सिटी बस सेवा को लेकर मंथन किया जाएगा। अगर संभव हुआ तो फिर से शहर में सिटी बस सेवा लोगों को मुहैया कराई जाएगी। -दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें