फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्यस्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा के अंडर-17 आयु वर्ग में भिवानी चैंपियन

Fri, 22 Sep 2023 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता वॉलीबाल की टीम को सम्मानित कर​ते जिला ​शिक्षा अ​धिकारी नरेश महता व अन्य ।
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में आयोजित की गई 56वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के वॉलीबाल और बास्केटबाल स्पर्धा का शुक्रवार को समापन हो गया। वॉलीबाल की अंडर-17 आयुवर्ग में भिवानी की टीम चैंपियन बनी। वहीं, बास्केबाल के अंडर-19 आयुवर्ग में पानीपत की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन मैचों का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने किया। इस दौरान बहल खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, एईओ सत्यवान, डाॅ. अनिल कुमार, प्रीतपाल सिंह, जोगेंद्र पीटीआई मौजूद रहे। नरेश मेहता ने कहा कि प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमों को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। डीईओ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को अपनाएं। विजेता टीमों को जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, खंड शिक्षा अधिकारी बहल शिव कुमार तंवर, सिवानी खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, एईओ सत्यवान, डाॅ. अनिल, प्रीतपाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल सांगवन, सोमदत्त शर्मा, अत्तर मलिक, पवन शास्त्री, सविता घनघस, राजेश सिवाच आदि मौजूद रहे।
वॉलीबाल स्पर्धा के परिणाम
जयबीर नाफरिया ने बताया कि वॉलीबाल की अंडर-17 आयु वर्ग में भिवानी की टीम प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय, पलवल तृतीय और जींद चतुर्थ स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर-19 में गुरुग्राम प्रथम, कैथल द्वितीय, दादरी तृतीय रहा। अंडर-14 में सिरसा की टीम प्रथम, दादरी द्वितीय, करनाल तृतीय व अंबाला की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
विज्ञापन

बास्केटबाल स्पर्धा के परिणाम
बास्केटबाल की अंडर-19 आयु वर्ग में पानीपत की टीम प्रथम, राई द्वितीय व सोनीपत तृतीय स्थान पर रही। अंडर-14 में पानीपत की टीम प्रथम, कैथल द्वितीय व रोहतक तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें