भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को 15 साल की एक किशोरी ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। दरअसल चरखी दादरी की इस नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसके खिलाफ चरखी दादरी पुलिस में केस दर्ज है वहीं पिछले एक माह से ये लड़की एक बाल सेवा आश्रम में रह रही थी।
जब लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी तो आश्रम की महिला वार्डन व अन्य कर्मचारी उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां किशोरी ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है वहीं अस्पताल में दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
वहीं बाल सेवा आश्रम के सुपरिडेंट कृष्ण कुमार ने महिला पुलिस थाना में जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में दो महिला सुरक्षा कर्मचारियों के लिए भी गुजारिश की है। फिलहाल मामले की जांच दादरी पुलिस कर रही है।