फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भव्या गहलोत ने राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Mon, 02 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी भव्या गहलोत के साथ कोच व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। गांव सुई की बेटी भव्या गहलोत ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंडर-17 कराटे स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भव्या कराटे कोच डॉ. प्रवीण गहलोत की पुत्री है और 7 साल से अपने पिता से ही कराटे के गुर सीख रही है। भव्या राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगभग 40 पदक जीत चुकी हैं। जिला कराटे संघ के चेयरमैन कंवर लाल सिंह तंवर और अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि भिवानी पहुंचने पर 5 फरवरी को राजपूत धर्मशाला में खिलाड़ी का स्वागत समारोह किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें