फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूल नेशनल कबड्डी में भैणी कुंगड़ स्कूल की छात्राओं ने जीता स्वर्ण

Tue, 06 Feb 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव भैणी कुंगड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 67वीं स्कूल नेशनल गेम अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी को आंध्र प्रदेश के जिले कटप्पा के राजामपेट में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। टीम में गांव भैणी कुंगड़ की पांच लड़कियां थीं। विजेता टीम की लड़कियों का गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर द्वारा विजेता बच्चियों मनीषा (कप्तान), साक्षी, निधि, वर्षा और रवीना का स्वागत किया और प्रोत्साहन स्वरूप 4200 रुपये की राशि दी।
उन्होंने कहा कि इस जीत से बच्चियों ने गांव के साथ-साथ प्रदेश और अभिभावकों को नाम रोशन किया है। उन्होंने गांववासियों से आह्वान करते हुए कहा कि गांव की बच्चियों को अधिक से अधिक संख्या में सरकारी विद्यालय में दाखिला दिलवाएं और उनको खूब पढ़ाएं। ताकि बेटियां आगे बढ़कर गांव और परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में जिला को कोऑर्डिनेटर एफएलएन ललित कुमार ने बच्चियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में सभी विजेता खिलाड़ियों को जुलूस की शक्ल में गांव सोरखी से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी कुंगड़ तक खुली जीप में ग्रामीणों के काफिले के साथ लाया गया। गांव पहुंचने पर विद्यालय में किए गए सम्मान समारोह में ग्राम पंचायतों की ओर से 11 हजार रुपये की मालाओं द्वारा बच्चियों को सम्मानित किया गया। कोच जगबीर सिहाग के मार्गदर्शन में अभूतपूर्व खेल दिखाते हुए बच्चियों ने जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सरपंच सुनील देवी व सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि बच्चियों ने प्रथम स्थान हासिल कर न केवल गांव का बल्कि जिले व राज्य का नाम देश भर में रोशन किया है। बच्चों की इस जीत से दोनों गांव भैणी जाटान और भैणी ठाकरान में उत्साह का माहौल है। इससे लड़कियों की खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रमेश कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, जगबीर सिंह, संजय कुमार उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें