फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड की सूचना देकर बुलाया, मगर नहीं मिले, रोडवेज ने लगाया हेल्प डेस्क

Wed, 10 Apr 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा का लाभ देने के उद्देश्य से हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके तहत लाभार्थी हैप्पी कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों मेंं मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। लगभग 50 हजार कार्ड बनकर संबंधित डिपो पर पहुंच भी चुके हैं लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते कार्डों का वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके कारण लाभार्थियों को बिना कार्ड लिए वापस लौटना पड़ रहा है। लाभार्थियों द्वारा आवेदन करने के पश्चात कंपनी द्वारा मोबाइल पर संदेश भेजकर कार्ड प्राप्त करने की तिथि के बारे में बताया जा रहा है। भिवानी डिपो पर लगभग 50 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच भी चुके हैं। लाभार्थी कार्ड प्राप्त करने के लिए बस स्टैंड भी पहुंचे रहे हैं। लेकिन कंपनी की तकनीकी खामियों के चलते हैप्पी कार्डों का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिससे लाभार्थियों को मायूस होकर वापिस लौटना पड़ रहा है। जिससे लाभार्थी को यह कहकर वापिस भेजा जा रहा है कि दोबारा से संदेश के माध्यम से नई तिथि जारी की जाएगी। जिसकी वैधता 30 दिन की होगी। 30 दिन के अंदर किसी भी कार्य दिवस को आकर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को साथ में अपनी एक मूल आइडी, मोबाइल पर प्राप्त संदेश व रजिस्ट्रेशन नंबर की पर्ची साथ लेकर आना जरूरी है। हालांकि लाभार्थियों को पूछताछ के लिए बस स्टैंड पर इधर-उधर न भटकना पड़े इसके लिए डिपो महाप्रबंधक द्वारा लाभार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है।


भिवानी डिपो पर हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं। कंपनी की तकनीकी खामियों के चलते कार्डों का वितरण नहीं हो पाया है। लाभार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रम सिंह कंबोज, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें