फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांग में पीएनबी लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने गांव चांग पीएनबी लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के अंतर्गत गांव चांग में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के प्रबंधक ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें प्रबंधक शाखा राजेंद्र सिंह ने बताया था कि छह फरवरी को नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर 15 लाख की नकदी लूट की वारदात की थी। सीआईए स्टाफ की टीम ने लूट मामले में एक आरोपी को महम रोड तोशाम मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मदीना सोनीपत निवासी मोहित उर्फ मोनू के रूप में की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि वह बैंक लूट की योजना बनाने व महम बाईपास पुल पर निगरानी करने में शामिल था। पूछताछ के दौरान आरोपी से पांच हजार की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें