फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रंजिश को लेकर की बैंक गार्ड से मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रतेरा में खेत में पानी लगाने गए एक व्यक्ति के साथ खेत के पड़ोसी ने मारपीट की। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव रतेरा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। गत तीन नवंबर की दोपहर ढाई बजे घर से खेत में नहर का पानी लगाने के लिए जा रहा था। जब वह अपने खेत से पहले सतबीर के खेत के पास पहुंचा तो वहां रतेरा निवासी बिजेंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले नहरी पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसके साथ मारपीट की है। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें