फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहल के युवक का शव राजस्थान में खून से लथपथ मिला

Thu, 13 Jul 2023 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कृष्ण कुमार सैनी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। कस्बे के एक युवक का शव राजस्थान के सादुलपुर तहसील के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव गुसाइयों की ढाणी के पास खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक कस्बे में किराना की दुकान करता था और वीरवार दोपहर को ही घर से बाजार में जाने का नाम लेकर निकला था। सादुलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सादुलपुर अस्पताल लेकर गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बहल कस्बे में शोक की लहर है।
विज्ञापन

घटना वीरवार बाद दोपहर की है। पुलिस को सूचना मिली कि हमीरवास थाना क्षेत्र के गुसाइयों की ढाणी के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर हमीरवास और सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना का मौका मुआयना किया। पुलिस को मृतक के पास एक कीपैड फोन मिला, जिससे उसकी शिनाख्त बहल निवासी कृष्ण कुमार सैनी (35) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान है व उसके गले पर धारदार हथियार का कट है।
अनुमान है कि मृतक की हत्या कर शव को फेंका गया है।। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मौके पर किसी वाहन या अन्य सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर चल रही है। पुलिस ने शव को सादुलपुर अस्पताल में मोर्चरी रूम में रखवाया है। घटना की जांच के लिए सादुलपुर थाना अधिकारी सुभाष चंद्र व हमीरवास थानाधिकारी राधेश्याम ने बहल थाना पुलिस से संपर्क किया और मामले गुत्थी को सुलझाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई। वहीं, आरोपियों की तलाश में हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस को सूचना देकर नाकाबंदी करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मजदूरी कर परिवार का करता था पालन पोषण

बहल निवासी कृष्ण कुमार सैनी अपने घर में ही किराना की दुकान करता था व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। कृष्ण सैनी दर्जी भी था। परिजनों के अनुसार कृष्ण सैनी वीरवार दोपहर 12 बजे तक बहल में ही देखा गया था। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी रंजिश भी नहीं बताई जा रही है। कृष्ण के दो बेटी व एक बेटा है।
थाना क्षेत्र क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं व गले पर धारदार हथियार का कट का निशान है। मृतक की शिनाख्त बहल के कृष्ण कुमार सैनी के रूप में हुई है। पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है व जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


-राधेश्याम थालोड़, हमीरवास थाना अधिकारी, सादुलपुर, चूरू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें