फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानीखेड़ा ब्लॉक में 57462 आयुष्मान पात्रों के कार्ड बनाए गए: वाल्मिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नई पंचायतों के चुनाव के बाद ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। यह बात बवानीखेड़ा के विधायक विशंबर वाल्मिकी ने रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में बवानीखेड़ा ब्लॉक के नवनिर्वाचित सरपंचों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बवानीखेड़ा ब्लॉक में 62 सरपंच निर्वाचित हुए हैं। इनमें 31 बवानीखेड़ा व 31 भिवानी के है। विधायक ने कहा कि बवानीखेड़ा ब्लॉक में 57462 आयुष्मान पात्रों के कार्ड बनाए गए हैं। भिवानी ब्लॉक में ये संख्या 113863 है। विधायक से प्रश्न किया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में अनेक पात्रों की परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखाई गई है, इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। विधायक ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल से बातचीत की है। अतिरिक्त उपायुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों से इस प्रकार की शिकायतें मिलेंगी, वहां कैंप लगाकर आय संबंधी इन विसंगतियों को दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि जल्द ही त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी विप्लव देव नवनिर्वाचित सरपंचों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर रोहताश चौहान, मंडल अध्यक्ष हरिओम, राजकुमार, भूप सिंह, राजेश कुमार, रवि वाल्मिकी, रामचंद्र सिंह, बबलू यादव, विनोद वाल्मिकी, मुकेश, सचिन सरदाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें