फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजीव गांधी महाविद्यालय में नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

Sat, 25 Jan 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार को राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में पुलिस टीम ने छात्राओं को नशे से दूर रहने व यातायात नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सीताराम ने बताया कि नशा मनुष्य के शरीर को खोखला कर देता है। कभी नशा नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन न चलाए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नही चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें