फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से चेन लूटने का प्रयास

Mon, 04 Sep 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में रविवार सुबह अपने घर के बाहर झाडू लगा रही एक महिला से स्कूटी सवार युवक ने चेन स्नैचिंग का प्रयास किया। इस संबंध में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और स्कूटी सवार के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र निवासी करीब 55 वर्षीय महिला कृष्णा देवी अपने मकान के बाहर रविवार सुबह सात बजे झाडू लगा रही थी। उसी दौरान पीछे से किसी ने उनके दोनों कंधे पकड़ लिए। कृष्णा ने किसी अन्य पड़ोस की महिला के द्वारा मजाक किया जाना समझ कर इतना गौर नहीं किया। लेकिन जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो एक स्कूटी पर आया युवक उसके गले से चेन छीनने का प्रयास कर रहा था। यह देख महिला ने शोर मचाया। अज्ञात युवक बिना चेन छीने स्कूटी पर मौके से भाग गया। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस आस-पड़ोस के कैमरे की मदद से स्कूटी सवार युवक की पहचान करने में जुटी है। मौके पर पहुंचे मुख्य सिपाही अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें