फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर घर के अंदर घुसकर किया परिवार के सदस्यों पर हमला

विज्ञापन
संजय
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रामगंज मोहल्ला में बुधवार दोपहर को प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पड़ोस के ही लोगों के साथ खूनी संघर्ष हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक पक्ष की दो महिला व एक लड़की सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। इसमें एक महिला की गंभीर हालत होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल किया गया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रामगंज मोहल्ला निवासी रजत (28) ने बताया कि उनका करीब 60 साल पुराना मकान है। उनके मकान के पास ही पड़ोसी की दुकान है। उनका कहना है कि उनके मकान का गेट उनकी प्रॉपर्टी में आता है। इसी को लेकर पिछले कुछ अर्से से विवाद चल रहा है। रजत का आरोप है कि बुधवार दोपहर को करीब आठ से दस लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में विजय (50) के सिर और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि संजय (45) के सिर में चोट है। महिला संध्या के पैर में तेजधार हथियार से हमला किए जाने के बाद से ही खून नहीं थम रहा था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जबकि 16 साल की स्मृद्धि पर भी ईंट से हमला किया गया। वहीं महिला वंदना (40) के पेट में भी तेजधार हथियार से गंभीर चोटें आई हैं। परिवार के सभी घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रजत का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ा है। इसके पास तलवार भी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें