भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। इसमें महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय ओवरऑल चैंपियन रहा। वहीं वैश्य महाविद्यालय दूसरे और सीबीएलयू तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक के संयोजन में हुआ।
विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के पैशन को प्रोफेशन में बदलने के उद्देश्य से 16 विभिन्न हॉबी क्लबों का गठन किया ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का पूर्ण अवसर मिल सके। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय युवा महोत्सव उत्कर्ष में 27 संबंधित कॉलेजों के लगभग पांच सौ विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणवी लोक कलाकार डॉ महावीर गुड्डू, राममेहर महला ने भी दर्शकों का लोकगीत की प्रस्तुति से मन मोह लिया। कलाकार रामफल चहल, गुलाब सिंह की उपस्थिति रही। कुल सचिव डॉ. ऋतु सिंह, डीन एफसीएम प्रो. सुनीता भरतवाल और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। युवा कल्याण विभाग के सचिव डॉ. अश्वनी कुमार में युवा महोत्सव की विस्तृत रिपोर्ट पेश की।
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक वोकल में सीबीएलयू प्रथम
विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय युवा महोत्सव के इंडियन क्लासिकल म्यूजिक वोकल में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रथम, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (पी) में सीबीएलयू प्रथम, एमएनएस कॉलेज द्वितीय, आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (एनपी) में आदर्श महिला महाविद्यालय प्रथम, एमएनएस कॉलेज द्वितीय और वैश्य कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। लाइट म्यूजिक वोकल भजन, गीत, गजल में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय ने प्रथम, सीबीएलयू द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वेस्टर्न वोकल सोलो में एमएनएस कॉलेज विजेता
वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में सीबीएलयू प्रथम, वैश्य कॉलेज द्वितीय और एमएनएस कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। वेस्टर्न वोकल सोलो में एमएनएस कॉलेज प्रथम, सीबीएलयू द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न में वैश्य कॉलेज ने प्रथम, सीबीएलयू ने द्वितीय और एमएनएस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल डांस सोलो में आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, सीबीएलयू ने द्वितीय और वैश्य कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोक डांस सोलो में वैश्य कॉलेज ने प्रथम, सीबीएलयू ने द्वितीय और एमएनएस कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मिमिक्री में वैश्य कॉलेज ने मारी बाजी
मिमिक्री में वैश्य कॉलेज ने प्रथम, एमएनएस कॉलेज ने द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले हिंदी में वैश्य कॉलेज ने प्रथम, एमएनएस कॉलेज ने द्वितीय और वन एक्ट प्ले संस्कृत में वैश्य कॉलेज ने प्रथम, एमएनएस कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माइम में एमएनएस कॉलेज प्रथम, वैश्य कॉलेज द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में सीबीएलयू ने प्रथम, वैश्य कॉलेज द्वितीय और एमएनएस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ हिंदी में बीएलजेएस तोशाम ने प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय ने द्वितीय और एमएनएस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ पंजाबी में बीएलजेएस तोशाम ने प्रथम,वैश्य कॉलेज ने द्वितीय और जनता कॉलेज दादरी और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
काव्य पाठ उर्दू में एमएनएस अव्वल
काव्य पाठ उर्दू में एमएनएस कॉलेज ने प्रथम, बीएलजेएस तोशाम को द्वितीय और आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। काव्य पाठ इंग्लिश में एमएम कॉलेज झोझू, केएम बीएड कॉलेज ने द्वितीय, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय और एमएनएस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी काव्य पाठ में बीएलजेएस तोशाम ने प्रथम, एमएनएस कॉलेज ने द्वितीय और वैश्य कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डिक्लेमेशन संस्कृत में एमएनएस कॉलेज ने प्रथम, संस्कृत श्लोक उच्चारण में एमएनएस कॉलेज प्रथम, स्पॉट पेंटिंग में आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, पोस्टर मेकिंग में भी आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में केएम बीएड कॉलेज प्रथम, कोलाज में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय प्रथम, कार्टूनिंग में आदर्श कॉलेज प्रथम, इंस्टालेशन में आदर्श कॉलेज प्रथम रहे।