फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वाद-विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में आशु व हिमांशी रही प्रथम

Thu, 25 Jul 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल  प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं। 
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल भिवानी में खंड स्तरीय वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भिवानी खंड के 40 स्कूलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रवेश गौतम व बिरही कलां से भाषा विशेषज्ञ प्रवक्ता नवरत्न पांडे भी उपस्थित रहे। प्रवेश गौतम ने बताया कि प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8वीं तक तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जीएमएस स्कूल हालुवास से आशु व हिमांशी प्रथम, राजकीय स्कूल खरक कला से कर्ण व चेतन द्वितीय, राजकीय स्कूल कोंट से भारती व प्राची तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में एसआरएस स्कूल भिवानी से हिमांशी व भुमिजा प्रथम, राजकीय स्कूल पालुवास से विनीत व पुष्पेन्द्र द्वितीय, राजकीय स्कूल नाथूवास से मुस्कान व नेना तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं में प्राचार्या सविता घणघस, प्राचार्या अनीता नाथ, प्रवक्ता अनिल हलवासिया, नीरज शर्मा, शीतल शर्मा, मोतीलाल, ममता पालीवाल, डाॅ. आशा, डाॅ. सरोज, सुनीता, पुष्पा, राजेश कौशिक, सुधांशु, बबीता राय व लक्ष्मण गौड़ ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर व बिरही कलां से प्रवक्ता नवरत्न पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए उचित मंच मिलता है। प्रतियोगिताओं से विभिन्न कलाओं का उजागर होता है। कार्यक्रम संयोजक प्राचार्य प्रवेश गौतम ने बताया कि ये विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में जयश्री और पिंकी ने मारी बाजी
निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या स्कूल खरक कलां से जयश्री प्रथम, जीएमएस हनुमान गेट से अक्सरा द्वितीय, एसआरएस स्कूल भिवानी से सुप्रिया जांगड़ा तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल प्रेमनगर से पिंकी प्रथम, राजकीय स्कूल बड़ेसरा से निशा द्वितीय व पीएमश्री कन्या स्कूल भिवानी से ईशु तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल पालुवास से कशिश प्रथम, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से जानवी द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल बड़ेसरा से प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या स्कूल पालुवास से अंजली प्रथम, जीएमएसएसएस से गौरव द्वितीय तथा राजकीय स्कूल नीमड़ीवाली से साक्षी तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय स्कूल प्रेमनगर से अवंती प्रथम, जीएसएसएस पालुवास से मानवी द्वितीय, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से भूमि तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में पीएमश्री स्कूल भिवानी से दीक्षा प्रथम, जीएमएसएसएस स्कूल भिवानी से हार्दिक द्वितीय व राजकीय कन्या स्कूल मानहेरू से ममता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें