भिवानी। रेल अंडर पास महापंचायत जीतुवाला का चुनाव शनिवार को लाला पहलवान संरक्षक की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में महापंचायत के सदस्यों के साथ वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान धीमी गति से चल रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पर चिंता व्यक्त की। साथ ही अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
चुनाव एवं सम्मेलन कार्यक्रम में शिवकुमार गोठवाल पार्षद वार्ड नंबर 19 एवं अनिल कुमार वार्ड नंबर 18 पार्षद प्रतिनिधि बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें अशोक कुमार यादव को सर्वसम्मति से प्रधान चुना। इस अवसर पर अनिल कुमार यादव, राजबीर गौसाईं, भोपाल सिंह सोनी, अनिल कुमार, शिवकुमार गोठवाल, इंद्र सिंह लांबा, बलजीत सिंह गिल, रामशरण ठेकेदार, कृष्ण सिंह परमार, राजेंद्र सिंह जांगड़ा, कुलदीप सिंह तंवर, ओमपाल चौहान, रमेश वर्मा, प्रवीण जांगड़ा, सुरेश कुमार शर्मा, टोनी सांगवान, सुमेर सिंह, अशोक कौशिक, संदीप कुमार, रामकिशन वर्मा, मनबीर, सतबीर सिंह, लाला पहलवान, रोहतास वर्मा, रामसिंह वैध, अनिल काठपालिया पूर्व पार्षद, बृजलाल जोगी पूर्व पार्षद, मुकेश प्रजापति, राजेश पूर्व पार्षद, रामबीर धोलू उपस्थित रहे।