फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 1500 मीटर रेस में आर्यन व 3000 मीटर रेस में अमित रहा प्रथम

Mon, 21 Aug 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव देवराला में खेलों के शुभारंभ से पूर्व शपथ लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कैरू। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में कैरू खंड की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य महेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रीतम ने की।
विज्ञापन

अंडर-14 आयुवर्ग में 100 मीटर रेस में युवराज ने प्रथम व अरमान सुंगरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में जूई खुर्द के सचिन ने प्रथम, साहिल सुंगरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयुवर्ग की 200 मीटर रेस में आनंद ने पहला, युवराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयुवर्ग की 200 मीटर रेस में मुकेश ने प्रथम, सुंगरपुर के साहिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग की 400 मीटर रेस में जूई खुर्द से अरमान ने प्रथम, देवराला के कपिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 आयुवर्ग में 1500 मीटर रेस में देवराला के आर्यन ने प्रथम और देवराला के ही प्रवीण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर रेस में लोहानी के अमित ने प्रथम, कुसुंबी के शुभम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कियाा। अंडर-14 आयुवर्ग में हाई जंप में राहुल सुंगरपुर प्रथम, शुभम लोहानी ने द्वितीय, अंडर- 17 आयुवर्ग में सुंगरपुर के सचिन ने प्रथम, देवराला के मुकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 के लॉन्ग जंप इवेंट में एम कॉन्वेंट विद्यालय के आर्यन ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 आयुवर्ग में सुंगरपुर के आशीष ने प्रथम, देवराला के रामफल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 के शॉटपुट इवेंट में देवराला के मुकेश ने प्रथम और देवराला के ही सचिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग के शॉटपुट में देवराला के आनंद ने प्रथम, कुसुंबी के हर्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में डिस्कस थ्रो में देवराला के आर्यन ने प्रथम, सुंगरपुर के अरुण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो इवेंट में देवराला का आनंद प्रथम
अंडर-17 के जैवलिन थ्रो इवेंट में सुंगरपुर के अरुण ने प्रथम व निशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो इवेंट में देवराला का आनंद ने पहला, कपिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम में लेघां के हैप्पी ने प्रथम, 61 किलोग्राम में हेतमपुर के उमेश ने प्रथम, 65 किलोग्राम में ढाब ढाणी का साहिल, 74 किलो भार वर्ग में आर्यन, 79 किलोग्राम भारवर्ग में हर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 86 किलोग्राम भारवर्ग में जूई खुर्द के रवि ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में सुंगरपुर प्रथम
अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुंगरपुर ने चंदवास की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयुवर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में पोकरवास की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियाें के अंडर-17 आयुवर्ग में सुंगरपुर प्रथम और देवराला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियाें के अंडर- 19 वर्ष आयु वर्ग में जूई खुर्द की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पीटीआई विनोद, कृष्ण, अजय लांबा, राजेश, नरेंद्र, धर्मेंद्र, मुकेश, धीरज, अमरपाल, नरेश, बिजेंद्र, डीपी विजयपाल, विद्या देवी, बिजेंद्र, मनोज, संजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें