फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के कारिगरों ने तैयार किए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 60 फुट ऊंचे पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ऐतिहासिक सेठ किरोड़ीमल पार्क में पांच अक्तूबर को एक दिवसीय भव्य रामलीला मंचन किया जाएगा। इसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा करीब दो घंटे तक मंच पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का आतिशबाजी के साथ दहन होगा।
विज्ञापन

हांसी गेट स्थित केएम शिशु विहार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी ने बताया कि गाजियाबाद से आए कारीगरों द्वारा रावण का 60 फुट ऊंचा पुतला तैयार किया है, जबकि कुंभकर्ण का 55 फुट ऊंचा व मेघनाद का 50 फुट ऊंचा पुतला प्रेक्षा विहार में तैयार किया जा रहा है। विजय बंसल टैनी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी भव्य तरीके से यह आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई हैं। एक दिवसीय रामलीला मंचन को लेकर शहर के ऐतिहासिक सेठ किरोड़ीमल पार्क में भी साफ सफाई कराई जा रही है वहीं कारीगर तीनों पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सेठ किरोड़ीमल पार्क में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतला दहन के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जुटती है। इस दौरान शहरवासियों के लिए ग्रीन आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र बनती है। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। इस मौके पर महामंत्री अजय सर्राफ एडवोकेट, उपप्रधान सुरेश डिब्बेवाला, सहसचिव राजकुमार दिनोदिया, अभिषेक बंसल समेत अनेक लोग मौजूद थे।
दिल्ली से आई रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतले तैयार करने की सामग्री
गाजियाबाद के शहजाद ने बताया कि वह रावण पुतला बनाने का कारीगर है। पिछले काफी सालों से वह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाता आ रहा है। उसने 110 फुट ऊंचे पुतले भी तैयार किए हैं। भिवानी के प्रेक्षा विहार में वे मुस्तमीन, बबलु व हंस के साथ पुतले तैयार कर रहे हैं। उसने बताया कि दिल्ली से पुतले तैयार करने की सामग्री लाई गई है। यहां पुतलों को आकार दिया जा रहा है। जिसमें करीब 15 दिन का समय लगेगा। रामलीला मंचन में करीब 18 कलाकारों की टीम होगी। जो करीब दो घंटे तक मंच पर पूरी रामलीला का मंचन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें