भिवानी। जिले की विभिन्न मंडियों में 71,306.56 टन बाजरे की आवक हो चुकी है। इसमें से 68,969.30 टन की खरीद और 64,787.10 टन बाजरे की उठान हो चुकी है। डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि जूई मंडी में आवक 13,996.96 टन, 13,320.30 खरीद और 13,008 टन बाजरा की उठान हो चुकी है। बहल मंडी में आवक 2,858.54 टन, 2,817.05 खरीद और 2,729.70 टन की उठान हो चुकी है। ढिगावा मंडी में आवक 7,222.64 टन, 7,137.90 खरीद और 6,570.25 टन की उठान हो चुकी है। लोहारू मंडी में आवक 3,570.82 टन, 3,474.30 खरीद और 3,388.05 टन की उठान हो चुकी है। सिवानी मंडी में आवक 2,456.60 टन, 2,453.75 खरीद और 2,368.10 टन की उठान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बवानीखेड़ा मंडी में आवक 4391 टन, 4,330 खरीद और 3775 टन की उठान हो चुकी है। तोशाम मंडी में आवक 13,252 टन, 13,010 खरीद और 12,748 टन की उठान हो चुकी है।