चौ. सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं की दौड प्रतिस्पर्धा में भाग लेती छा
तोशाम। चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दमखम। बुधवार को लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 खो-खो में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम की टीम प्रथम व योगेश बाल विद्या मंदिर खरकड़ी झांवरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपार रांगडान की टीम प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिरान स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 सौ मीटर दौड़ में तोशाम से काजल प्रथम और तोशाम से ही अंकिता दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में एनजेएम स्कूल बुशान से स्नेहा प्रथम और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम से अंकिता दूसरे स्थान पर रही।
वहीं चार सौ मीटर दौड़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की अंकिता प्रथम और आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिरान स्कूल से छात्रा कुसुम दूसरे स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल तोशाम की छात्रा आरजू प्रथम और आदर्श स्कूल तोशाम से स्वीटी दूसरे स्थान पर रही। 15 सौ मीटर दौड़ में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की छात्रा आरजू प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानक की छात्रा दीक्षा दूसरे स्थान पर रही।
इस प्रकार पांच हजार मीटर दौड़ में खरकड़ी झांवरी के योगेश बाल विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा प्रार्थना प्रथम और बाबा मुंगीपा विद्यापीठ बुशान से छात्रा स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। लॉन्ग जंप में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड की छात्रा दीक्षा प्रथम और संत रोशन लाल विद्या मंदिर ढाणीमाहू की छात्रा प्रिया दूसरे स्थान पर रही। ट्रिपल जंप में बीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थिलोड की छात्रा दीक्षा प्रथम स्थान पर रही। वॉक दौड़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम की छात्रा आरजू प्रथम और जेवलिंग में एनजेएम स्कूल बुशान की छात्रा स्नेहा प्रथम स्थान पर रही।
अंडर-17 प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में सीमा प्रथम
अंडर-17 प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में एनजेएम स्कूल बुशान की छात्रा सीमा प्रथम, योगेश बाल विद्या मंदिर खरकड़ी झांवरी की साक्षी दूसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में राजकीय उच्च विद्यालय सांडवा की छात्रा मुस्कान प्रथम और आदर्श स्कूल मिरान की छात्रा कुसुम दूसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानक की छात्रा ऋतु प्रथम और एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईशरवाल की छात्रा जानवी दूसरे स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ में कैप्टन स्कूल तोशाम की छात्रा निशा प्रथम और आदर्श स्कूल की छात्रा प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 15 सौ मीटर दौड़ में वाईएसएन ढाणीमाहू की छात्रा मोनिका प्रथम और आदर्श स्कूल तोशाम की छात्रा स्वीटी दूसरे स्थान पर रही।
तीन हजार मीटर दौड़ में प्रीति विजेता
तीन हजार मीटर दौड़ में आदर्श स्कूल मिरान की छात्रा प्रीति प्रथम और पीएस नवयुग स्कूल तोशाम की छात्रा नितिका दूसरे स्थान पर रही। डिस्कस में बाबा मुंगीपा विद्यापीठ बुशान की छात्रा मुस्कान प्रथम और इसी स्कूल की छात्रा शबनम दूसरे स्थान पर रही। लॉन्ग जंप में बाबा मुंगीपा विद्यापीठ बुशान की छात्रा पूजा प्रथम और गवर्नमेंट राजकीय स्कूल संडवा की छात्रा मुस्कान दूसरे स्थान पर रही।