फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कला संकाय में दाखिले के लिए प्राप्त आवेदन निर्धारित सीटों से तीन गुना अधिक

Sat, 01 Jul 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्नातक में विभिन्न कोर्सों में दाखिले लेने के लिए काफी संख्या में कॉलेजों को आवेदन प्राप्त हो रहे है। इनमें से भी खासकर कला संकाय के बीए कोर्स में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को काफी रुझान नजर आ रहा है। शहर के वैश्य और आदर्श महिला कॉलेजों में बीए के कोर्सों के लिए निर्धारित सीटों से करीब तीन गुना आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि अभी आवेदन करने की अंतिम तारीख सात जुलाई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड स्थित वैश्य कॉलेज में बीए के कोर्सों की 640 सीटें निर्धारित की गई हैं। लेकिन शुक्रवार तक कॉलेज में बीए में दाखिला के लिए 1824 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसी प्रकार आदर्श महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए बीए के कोर्सों की 560 सीटें निर्धारित की गई हैं। लेकिन शुक्रवार तक बीए के कोर्स के लिए 1320 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अन्य कोर्सों के लिए भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं लेकिन बीए के मुकाबले अन्य कोर्सों में मुश्किल से दोगुने ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार तक वैश्य कॉलेज में बीकॉम के कोर्स की 100 सीटाें पर 219 आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल की 280 सीटाें पर 357 आवेदन, बीसीए की 180 सीटों पर 271 आवेदन, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 40 सीटों पर 98 आवेदन, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों पर 130 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसी प्रकार आदर्श महिला महाविद्यालय में शुक्रवार तक बीए के कोर्स के 1320 आवेदन के मुकाबले बीएससी नॉन मेडिकल कोर्स के लिए 245, बीकॉम सामान्य के लिए 237 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

आदर्श महिला महाविद्यालय में कोर्सों के अनुसार प्राप्त आवेदन
कोर्स का नाम- अब तक आवेदन प्राप्त हुए-
1. बीए-1320-
2. बीकॉम-237-
3. बीकॉम सेल्स मैनजमेंट-22-
4.बीकॉम कंप्यूटर एप्लीेकेशन-39-
5.बीसीए-142-
6. बीएससी कंप्यूटर साइंस-49-
7. बीएससी मेडिकल-169-
8. बीएससी नॉन मेडिकल-245-
वैश्य कॉलेज में प्राप्त आवेदन कोर्सों के अनुसार
कोर्स का नाम- आवेदन-
1. बीए- 1824-
2. बीकॉम- 219-
3. बीकॉम एएसएम-10-
4. बीकॉम सीए- 23-
5. बीएससी मेडिकल-128-
6. बीएससी नॉन मेडिकल- 357-
7. बीएससी कंप्यूटर साइंस- 98-
8. बीबीए- 85-
9. बीसीए-271-
(ये आवेदन सेल्फ फाइनेंस और एडेड कोर्सों दोनों के शामिल है।)
स्नातक के कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के विभिन्न कोर्सेज के लिए काफी संख्या में आवेदन प्राप्त भी हुए हैं। दाखिला के लिए इच्छुक विद्यार्थी सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य, वैश्य कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें