फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज मिला, जिले में चार सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना से संक्रमित बुधवार को एक नया मरीज सामने आया है, जिसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। बुधवार को कोरोना जांच के लिए 450 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह तक आएगी। वहीं, जिले के 320 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। इनमें से तीन मरीज होमआइसोलेट हैं, जबकि एक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कोरोना के सक्रिय चार मरीजों में से दो मरीज शहरी क्षेत्र से हैं, जबकि दो ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें से सीएचसी धनाना में एक मरीज और सीएचसी जमालपुर से एक मरीज है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने नागरिकों से कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें